वली अहमद सिद्दीकी,
शक्तिनगर, सोनभद्र, शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में सभी मजहब के लोगों के साथ पीस कमेटी का बैठक किया मिश्रा ने कहा आपसी सौहार्द से मनाए त्यौहार किसी भी नई परंपरा को इजाजत नहीं आगामी दिनों में आने वाले अलविदा नमाज़ और ईद अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती जैसे पर्व को लेकर शक्तिनगर थाने में पीस कमेटी की बैठक किया गया
पूर्व परंपरा के अनुरूप दोनों समुदाय के लोगों से अलविदा की नमाज ईद अक्षय तृतीय व परशुराम जयंती त्योहार मनाने की अपील की साथ ही ताकीद भी किया की कोई भी नई परम्परा कायम करने की इजाजत नहीं होगी इससे पूर्व जैसे त्यौहार पर कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं उसी अनुरूप व पर धार्मिक कार्यक्रम संपादित होंगे इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे

