आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉकस्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। खण्ड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गयी जिसमें दूरदराज के गांवों से अधिकाधिक संख्या में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणवासी उपस्थित हुए।
मेले में गर्भवती,बाल,किशोर, किशोरी के स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खासा जोर रहा,मेले में मरीजों की मुफ्त जांच और निशुल्क दवाइयों के वितरण का व्यवस्था किया गया था जिसका ग्रामीण वासियों ने अच्छा खासा लाभ लिया। मेले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाया गया स्टाल आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए टी एल एम में विभाग के संचालित कार्यक्रम, उत्तर प्रदेश एक नजर में, गणित में संख्या आधारित टी एल एम ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइट, आओ सीखें अक्षर, अंग्रेजी में कंपाउंड वर्ड्स, आदि उल्लेखनीय रहे। स्टॉल में एस आर जी विद्यासागर, एआरपी ,डॉ0 संजय सिंह डॉ अरविंद कुमार, संकुल शिक्षक सुनील वर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, अंजु जयसवाल, मीरा सिंह, शैलेश कुमार, प्रतिमा वर्मा, संगीता इत्यादि शिक्षक मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर ब्लाक मे आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला कराने का उद्देश्य यह है कि एक ही छत के नीचे लोगों को अधिकाधिक स्वास्थ्य सुविधाएं, जांच, उपचार और दवाएं आदि उपलब्ध हों। हमारा प्रयास है कि इस मेले से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों।
मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख लीला देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र, डीपीआरओ सोनभद्र, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य अधीक्षक आर एन सिंह एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment