एम एस हशन,
रेनुकूट, सोनभद्र
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व
द्वारा चल रहे समाजिक न्याय पखवाड़े के तहत प्रदेश व्यापी पोषण अभियान के अंतर्गत आज मंगलवार को सुबह प्राइमरी पाठशाला मूर्धवा रेणुकूट में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र पर महिलाओं को पोषण के बारे जानकारी दी गई व बच्चो में फल बिस्कुट टॉफी का वितरण किया गया ।।
कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा विशिष्ठ अतिथि रही विशिष्ट अतिथि ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के उत्थान हेतु कटिबद्ध है महिलाओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न योजनाओं का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है आंगनवाड़ी कार्यकत्री जिस तरह से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का क्रियान्वन कर रही है जितनी मेहनत कर रही है उन्ही के मेहनत का परिणाम है कि धीरे धीरे कुपोषण मुक्त प्रदेश हो रहा है।

मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आदरणीय चांद प्रकाश जैन ने कहा कि कोरोना काल मे जिस तरह कोई अपने घरों से नही निकल रहा था ये आंगनबाड़ी कार्यकत्री जान हथेली पर लेकर आम जनमानस के घर घर जाकर सरकार द्वारा दी जा रही अन्न वितरण कार्यक्रम में अपना भरपूर सहयोग कर रही थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष माया गुप्ता ने किया और कहा कि आज इतना मेहनत करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का जो सम्मान हुआ है पिछली किसी सरकार ने इनके बारे में नही सोचा आज केंद्र में मोदी व उत्तर प्रदेश के मुखिया आदरणीय योगी जी ने इनका सम्मान करने का जो कार्य हम सबको दिया है हम सभी भजपा कार्यकर्ता अपने आपको आज गौरवनवित महसूस कर रहे है ।
जिला कार्यसमिति के सदस्य राज वर्मा ने भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सम्बोधित करते हुए कहा सरकार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ जो सामंजस्य है वो सराहनीय है ये कार्यकत्री सरकार की योजनाओं को जन जन पहुचाने का कार्य बड़े ही सुगमता से कर रही है ।
कार्यक्रम में आये आंगनबाड़ी सेंटर के छोटे छोटे बच्चे फल टॉफी बिस्कुट पाकर बच्चो की खिलखिलाहट मुस्कुराते हुए चेहरे देखकर मोदी योगी के सपनो का भारत यथार्थ रूप से साकार होता दिख रहा था।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला देवी खाड़पाथर,सुशीला देवी मूर्धवा प्रथम,उषा देवी मूर्धवा प्रथम,उषा गुप्ता मूर्धवा तृतीय,निशा सिंह मूर्धवा प्रथम,माला देवी जोकाही व आंगनबाड़ी सहायिका रीता कुमारी,गीता देवी,जहाँआरा,सुनीता देवी, मंदोदरी को अंगवस्त्र व माल्यार्पण किया गया जिससे कार्यक्रम में आये सभी ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया ।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने किया ।
कार्यक्रम में रेनूकूट मण्डल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी मण्डल मंत्री गीता सिंह, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीलम राय,महामंत्री चन्दा सिंह,मण्डल मंत्री सुनीता वर्मा,उमा देवी, शम्भू खरवार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

