अशोक मद्देशिया,
चोपन, सोनभद्र
आज दिनांक 16.04.2022 को क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी द्वारा जनपद मंं नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से थाना चोपन पुलिस व पीएसी बल के साथ थाना स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बेलच्छ के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के पश्चात जनचौपाल आयोजित कर स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया तथा उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया
गया । इसके अतिरिक्त उपस्थित स्थानीय गरीब/आदिवासी लोगों को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत मच्छरदानी, टार्च, छाता , महिलाओं को सिलाई मशीन व युवाओं को खेलकूद हेतु वॉलीबॉल/नेट का वितरण किया गया । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक चोपन श्री किरन कुमार सिंह सहित अन्य सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे ।

