*हिण्डाल्को में बेस्ट वैल्यू मन्थ सेलिब्रेशन- 2022 की सक्सेस पार्टी का हुआ आयोजन *

---Advertisement---

एम एस हशन,

रेनुकूट, सोनभद्र

15-04-2022, रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट में बेस्ट वैल्यू मन्थ सेलिब्रेशन- 2022 की सक्सेस पार्टी को सेलिब्रेट करने के लिए क्लब हिण्डाल्को में म्यूजिक नाइट एवं डिनर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के मुखिया एन. नागेश एवं उत्कल एल्युमिनियम के चेयरमैन एस.के. मिश्रा, विशिष्ट अतिथि मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हिण्डाल्को के लगभग 2 हजार कर्मचारियों ने बाहर से आये ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों द्वारा पेश किये गए मधुर गीतों एवं बाद में स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाया।
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष फरवरी माह में एबीजी वैल्यूज़ मन्थ मनाया जाता है जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है इसके जरिये कर्मचारों को एबीजी वैल्यूज़ के प्रति जागरुक किया जाता है। इसी क्रम में समूचे ग्रुप में 17वें वैल्यूज़ मन्थ को शानदार तरीके से मनाने और इसके अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों के जरिये अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करने के लिए हिण्डाल्को रेणुकूट को बेस्ट वैल्यू मन्थ सैलिब्रेशन-2022 से नवाजा गया। इसी की सक्सेस पार्टी को सेलिब्रेट करने के लिए म्यूजिक नाइट एवं डिनर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के शुआत में एबीजी अवार्ड के विजेता प्रतिभागियों- परनीत सिंह, डेफनी अंगर, अंकित श्रीवास्तव व अन्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आईं वॉइस ऑफ इंडिया की टॉप प्रतिभागी दीपा विश्वकर्मा ने अपनी टीम के साथ प्रदर्शन करते हुए अपने सुमधुर गीतों से समां बांध दिया। दो दिन चले इस कार्यक्रम का हिण्डाल्को के कर्मचारियों ने खूब लुत्फ उठाया। इस अवसर पर फैब्रिकेशन हेड- बीजे एलेक्जेंडर, अल्युमिना हेड हेड- एन एन राय, रिडक्शन प्लांट हेड- जेपी नायक, को-जेनरेशन हेड- मनीष जैन, कॉमर्शियल हेड- रवि गुप्ता, फाइनेन्स हेड- उज्ज्वल केश समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment