अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज़ादी अमृत महोत्सव के तहत चोपन ब्लाक में होने वाले स्वास्थ्य मेला के तैयारी को लेकर चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी गोंड की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम के आयोजन हेतु समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड़ ने कहा कि स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी लोगों का दायित्व है इसके लिए सभी लोगों को मिलकर आगे आना होगा ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस मेले का लाभ मिल सके।
ज्ञात हो कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला के आयोजन 19 अप्रैल 2022 को चोपन ब्लाक परिसर में आयोजित किया जाएगा। मेले को सफल बनाए जाने प्रचार प्रसार को लेकर लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ आर एन सिंह ने कहा कि मेले में विभिन्नयोजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने हेतु भिन्न-भिन्न विभागों को शामिल करके लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य मेला के माध्यम से किया जाना है। मेले मे गर्भवती महिलाओ की जांच, बच्चों की जांच होंगी,आयुष्मान भारत कार्ड,बच्चों का टीकाकरण, कोविड टीकाकरण, मलेरिया, टीबी जांच, आँखों की जांच, दाँत रोग, आयुष सेवाएं, कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग, ब्लड डोनेशन आदि कैम्प में व्यवस्था होगा। बैठक ओपी सिंह, बृजेश तिवारी, डॉ ए के गुप्ता, पुष्पा देवी, शशि बाला देवी, विकास चौबे, विद्यासागर, अंकित कुमार पांडे, अशोक चौबे, सुनील कुमार, रोहित कुमार, महेंद्र प्रसाद, श्री राम सिंह, सुशील मौर्य, राम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

