जयदीप गुप्ता, कोन, सोनभद्र
आज दिनांक 15.04.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय श्री विनोद कुमार द्वारा थाना कोन क्षेत्रान्तर्गत बागेश्वती में स्थानीय लोगों के साथ जनचौपाल आयोजित कर उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया
व उपस्थित स्थानीय जरुरतमंद लोगों को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत मच्छरदानी-30 अदद, छाता-19 अदद, टार्च-29 अदद , महिलाओं को 08 अदद सिलाई मशीन व युवाओं को खेलकूद हेतु 02 अदद वॉलीबॉल/नेट आदि सामग्री का वितरण किया गया ।

