(अशोक मद्देशिया/अनिल जायसवाल)
हाथीनाला,सोनभद्र
आज दिनांक 15.04.2022 को क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री शंकर प्रसाद द्वारा जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से थाना हाथीनाला पुलिस व पीएसी बल के साथ थाना स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बेलहथी व जोगीडीह के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के पश्चात ग्राम बेलहथी में जनचौपाल आयोजित कर स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया तथा उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।
इसके अतिरिक्त उपस्थित स्थानीय लोगों को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत 25 अदद मच्छरदानी, 27 अदद टार्च, 15 अदद छाता , , महिलाओं को 07 अदद सिलाई मशीन व युवाओं को खेलकूद हेतु वॉलीबॉल/नेट का वितरण किया गया ।

