भीमराव अंबेडकर जयंती पर जय भीम, जय भीम के नारों के साथ जुलूस निकाला गया

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत बूटबेढ़वा ग्राम पंचायत में अंबेडकर चौराहा पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर फूल माला धूपबत्ती भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व ग्रामप्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता ने भीमराव अंबेडकर का जयंती की शुरुआत ध्वनि विस्तारक यंत्र पर जय भीम, जय भीम के नारों के साथ जुलूस निकाला। यह जुलूस अंबेडकर चौराहे से कोन रोड ,सीतामोड, मां काली मंदिर रोड, मुडिसेमर तिराहा, रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग होते स्टेशन रोड, आदर्श नगर, सलैयाडीह, हरनाकछार, केवाल, धूमा में भ्रमण करते हुए केवाल ग्राम पंचायत में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा के पास सभा में तब्दील हो गया इसमें नेताओं ने भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। अध्यक्ष बलराम भारती ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर विलक्षण एवं अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। डॉ भीमराव अंबेडकर समाज सुधारक, दलित राजनेता, महामनीषी, क्रांतिकारी योद्धा, लोकनायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी थे। इसके अलावे भारतीय संविधान को लिखे थे। वे भारतीय राजनीति की एक धुरी की तरह थे।त्रिभुवन भारती ने डा. भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा आज हमें उनके बताये मार्गो पर चलने की आवश्यकता है। जयंती व जुलूस में नंदलाल भारती सत्यानंद भारती संजय भारती निगम भारती परसों भारती संजीवन भारती प्रदुमन भारती बादल भारती सोनू भारती सुरेंद्र भारती घनश्याम भारती नंद कुमार भारती बच्चू लाल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment