म्योरपुर, वन विभाग ने तीन लाख की खैर की लकड़ी साथ तीन अभियुक्त को पकड़ा

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह ,

म्योरपुर। सोनभद्र,मंगलवार की सुबह वन विभाग की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब मुखबिरों की सूचना पर बबनडीहा गांव के समीप खैर की लकड़ी लदी एक ट्रक को पकड़ा।इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पकड़ी गई लकड़ी की कीमत करीब तीन लाख रुपए आंकी गई।वन विभाग की इस कार्यवाही से लकड़ी तस्करों में हड़कंप की स्थिति रही।
म्योरपुर रेंजर शहजादा इस्माईलुद्दीन ने बताया कि सोमवार की रात में मुखबिरों द्वारा सूचना मिली की आरंगपानी गांव की ओर से एक ट्रक पर खैर की लकड़ी लादकर ले जायी जा रही है।सूचना मिलते ही टीम गठित कर ट्रक का इंतजार किया जाने लगा।जैसे ही ट्रक बबनडीहा गांव के समीप पहुंची घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया गया और जांच की गई तो ट्रक पर बड़ी मात्रा में खैर की लकड़ी लदी हुई मिली जिसे वन रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया।तस्करी के आरोप में वन विभाग ने धर्मप्रकाश पुत्र नान्हक निवासी काशीकुड़, आरंगपानी,फहीम पुत्र तस्लीम, निज़ामुद्दीन पुत्र अलीशेख निवासीगण फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है।
उधर पकड़े गए आरोपी धर्मप्रकाश ने बताया कि काशीकुड़ निवासी शिव कुमार गोड़ नामक शख्स ने ट्रक पर लकड़ी लदवाया था और राबर्ट्सगंज तक पहुंचाने की बात बताई थी।उसके बाद लकड़ी कहां और कैसे जाती ये मुझे नहीं पता।ये भी वन विभाग द्वारा बताया गया कि आरोपी द्वारा बताए गए शख्स काशीकुड़ निवासी शिव कुमार गोड़ पर इससे पूर्व भी लकड़ी की तस्करी में वन अधिनियम के तहत कार्यवाही हो चुकी है।टीम में वन दरोगा विजेंद्र सिंह सर्वेश सिंह,चंद्रभान,शकील अहमद, गोविंद, सतेंद्र, ओमप्रकाश जायसवाल आदि वनकर्मी शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment