आधा दर्जन छोटे किसानों की खड़ी फसल में लगी आग

---Advertisement---

राकेश केशरी,
विंढमगंज सोनभद्र।थानाक्षेत्र के अंर्तगत दुद्धी ब्लाक के धोरपा ग्राम पंचायत में सोमवार को सुबह दस बजे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग जाने से बड़ी क्षति हुई। देखते ही देखते आग की लपटों ने करीब चार बिघा रकबे में खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर खाक में मिला दिया। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था। अज्ञात परिस्थितियों में आग लगने से धोरपा निवासी राम सिंह, राजेश्वर गोंड़, नंदेश्वर, रामजीत, रामचंद्र,भीरशाह आदि किसानों की पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। किसानों ने शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment