बलिया ,पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश

---Advertisement---

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर(सोनभद्र): बलिया जिला प्रशासन द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में गत दिनों बलिया के तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर जिले के पत्रकारों में काफी आक्रोश है।सोमवार को प्रेस क्लब बीजपुर की तरफ से बभनी और बीजपुर के पत्रकारों ने संयुक्त रूप से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया इस के बाद राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम उपजिलाधिकारी दुद्धि को ज्ञापन सौंप कर तत्काल फर्जी ढंग से गिरफ्तार पत्रकारों को रिहा करने की मांग की गई । उपस्थित पत्रकारों ने एनटीपीसी स्वागत गेट से लेकर श्रीराम चौक तक पैदल मार्च निकाल कर बलिया जिला प्रशासन के खिलाफ जम कर नारे लगाए। जुलूस में पत्रकार हाथों में तरह तरह के स्लोगन लिखे तख्तियां लिए चल रहे थे जिसमें पत्रकार उत्पीड़न बन्द हो , बलिया प्रशासन मुर्दाबाद आदि लिखे हुए थे।
पत्रकारों की ओर से मांग की गई कि बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह,अजीत ओझा एवं मनोज गुप्ता को पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द बीना शर्त रिहाई करे अन्यथा पूरे प्रदेश में पत्रकारों द्वारा जबरदस्त तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा।प्रेस क्लब बीजपुर के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि बलिया प्रशासन द्वारा पत्रकारों की गिरफ्तारी निंदनीय और घृणित है इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार देश के चौथे स्तंभ को भी नहीं बक्श रही है प्रशासन ने नकल माफिया की शह पर गलतियों को छुपाने के लिए पत्रकारों को ही गुनाहगार मानकर जेल में डाल दिया जबकि तीनो पत्रकार निर्दोष हैं। अगर जिला प्रशासन पत्रकारों की रिहाई जल्द से जल्द नहीं करता है तो पत्रकार सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी इस दौरान पत्रकारों ने बलिया प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.इस मौके पर पत्रकार संजय अग्रवाल , मनोज कुमार, रामजियावन गुप्ता, रघुराज सिंह, रामप्रवेश गुप्ता, रविन्द्र पांडेय, अरविंद दुवे, रबिन्द्र श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, चन्द्रसेन पांडेय,राजू ,विजेन्द्र सिंह,असफाक कुरैशी, विजय सोनी,अजित पाण्डेय,प्रिंस सिन्हा,अनिल द्विवेदी,पवन शुक्लेश,अखिलेश देव पांडेय,राजेश सिंह,चंदन श्रीवास्तव शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment