रामनवमी का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

---Advertisement---

पिपरी/सोनभद्र।( एम एस हशन )

जनपद सोनभद्र में रामनवमी का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसी कड़ी में पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्द्धवा मोड़ से हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा रामनवमी का जुलूस निकाला गया ,जो रेणुकूट बाजार मुख्य मार्ग होते हुए पिपरी चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। यह सोभा यात्रा रेणुकूट मुख्य चौराहे पर जब पहुंचा तो जम कर आतिशबाजी की गई , लोग झाकियों के साथ नाचते झूमते दिखे । रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निशा सिंह इस जलूस में श्री राम की आरती करते दिखीं। इस जुलूस में हिस्सा ले रहे लोगो का मुर्द्धवा,रेणुकूट एवम पिपरी के लोगो द्वारा उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया , मुर्द्धवा वी मार्ट के सामने अल्ताफ खान के निवास पर इंडियन मुस्लिम समाज सेवी के बैनर तले मुस्लिम समाज द्वारा इस जलूस का शरबत पिलाकर स्वागत किया गया।
इस शोभा यात्रा में हिस्सा ले रहे लोगों के लिए नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जलपान और नाश्ते का प्रबंध किया गया ।इस शोभा यात्रा में हिंदू युवा वाहिनी रेणुकूट कार्यकारिणी के राकेश सिंह ,आलोक सिंह, हिमांशु जायसवाल ,अनूप गुप्ता, राजू शुक्ला ,राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गब्बर सिंह ,अखिलेश सिंह, संजय श्रीवास्तव आदि लोगो ने सोभा यात्रा को सफल बनाया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment