हिण्डाल्को में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी एवं संस्थापक दिवस

---Advertisement---

एम एस हशन,

रेनुकूट, सोनभद्र
रेणुकूट, दिनांक 10 अप्रैल – मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं हिण्डाल्को के संस्थापक श्री घनश्यामदासजी बिड़ला का जन्म दिवस विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रविवार को हिण्डाल्को, रेणुकूट में संस्थापक दिवस के रूप में पूरे श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया। संस्थान के मनोरंजनालय हाल में आयोजित समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, हिण्डाल्को क्लस्टर के सी.ओ.ओ. एन. नागेश ने भगवान श्री राम एवं स्वतन्त्र भारत के महान उद्योगपति व हिण्डाल्को के संस्थापक श्री घनश्यामदासजी बिड़ला के चित्रों पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्री नागेश ने अल्युमिना प्लांट हेड एन.एन. राय, रिडक्शन प्लांट हेड जगन्नाथ नायक, लेखा विभाग के प्रमुख उज्जवल केश, सुरक्षा प्रमुख कर्नल (से0नि0) संदीप खन्ना, ई.आर. हेड परनीत सिंह, रतन सोमानी, राजीव झुनझुनवाला एवं अन्य उच्चाधिकारियों तथा मान्यताप्राप्त श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्वल्लित कर इन महापुरुषों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्री नागेश ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों, सहकर्मियों एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा रेणुकूटवासियों को रामनवमी की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मौसमी चक्रवर्ती ने मधुर रामधुनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के अन्त में समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं रेणुकूटवासियों ने श्री राम एवं श्री घनश्यामदासजी बिड़ला को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोरंजनालय के संजय सिंह ने किया। इसके उपरांत श्री नागेश ने अन्य उच्चाधिकारियों संग प्लांट परिसर में स्थापित हिण्डाल्को के संस्थापक श्री घनश्यामदासजी बिड़ला की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment