वली अहमद सिद्दीकी,,
अनपरा सोनभद्र
आज दिनांक 09-04-2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में जनपद में त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार द्वारा थाना अनपरा
क्षेत्रान्तर्गत अनपरा में पैदल गश्त कर, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहन चेकिंग की गयी । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मुख्य चौराहों, धार्मिक स्थलों पर मय फोर्स लगातार पैदल गश्त कर सघन चेकिंग की गयी ।

