मुस्तकीम खान,
कर्मा, सोनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र् श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-09.04.2022 को थाना करमा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-55/2022 धारा 436, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित वांछित 01 नफर अभियुक्त दलजीत उर्फ़ हसन पुत्र स्व0 अर्जुन निवासी ग्राम औराही, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. दलजीत उर्फ़ हसन पुत्र स्व0 अर्जुन निवासी ग्राम औराही, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली ।

