क्राईम जासूस सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | जनपद सोनभद्र में लगातार हो रहे स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में मानक के अनुरूप कार्य न पाए जाने के कारण जनपद सोनभद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी व घोरावल के चिकित्सा अधीक्षक को उनके पद से हटाकर नए चिकित्सा अधीक्षक को नियुक्त किया गया | इस संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश सिंह ठाकुर ने डॉ शाह आलम अंसारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का नया चिकित्सा अधीक्षक बनाया तथा डॉ मनोज इक्का को अधीक्षक के पद से हटा कर चिकित्साधिकारी बनाया | वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुन्ना प्रसाद को नया चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया तथा चिकित्सा अधीक्षक घोरावल डॉक्टर दिनेश सिंह को अचल प्रशिक्षण केंद्र का चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर के एनथेटिस्ट का कार्यभार दिया गया | मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश सिंह ठाकुर ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को चेताया कि सरकार के मानसा के अनुसार सभी कार्यों को बेहतर ढंग से चलाना है और माह में एक बार मुख्यालय पर उपस्थित होकर प्रगति रिपोर्ट देनी है अन्यथा वेतन रोकने की करवाई की जाएगी |
डॉ शाह आलम अंसारी बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के नए चिकित्सा अधीक्षक ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, April 9, 2022 9:11 AM
---Advertisement---

