करमा थानाध्यक्ष ने 1  पिकअप वाहन से वध हेतु ले जाये जा रहे 07 राशि गोवंश बरामद कर मुक्त कराया

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,

कर्मा, सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 09.04.2022 को प्रातः मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग ग्राम करमा के पास से 01 अदद पिकअप वाहन (बिना नम्बर प्लेट) से वध हेतु ले जाये जा रहे 07 राशि गोवंश बरामद कर मुक्त कराया गया । गोवंश की तस्करी के लिये ले जा रहे 02 नफर पशु तस्कर नाम-पता अज्ञात अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है । उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना करमा पर मु0अ0सं0 63/2022 धारा-3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*बरामदगी का विवरण-*
1- एक अदद पिकअप वाहन
2- 07 राशि गोवंश ।

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष करमा, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 रूपेश कुमार सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 मृत्युंजय सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 गिरजेश राजपूत, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment