वली अहमद सिद्दीकी,
शक्तिनगर, सोनभद्र
आज दिनांक 08.04.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री विनोद कुमार द्वारा थाना शक्तिनगर का अर्दली रुम किया गया । अर्दली रुम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं के सन्बंध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही
जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये । इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए ।
इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत मेला परिक्षेत्र में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी तथा उक्त के सम्बंध में सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर मिथिलेश मिश्रा, चौकी प्रभारी बीना उ0नि0 अश्विनी कुमार राय, व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव, उ0नि0 वंशराज यादव, उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे ।

