सेराजुल होदा,
दुद्धी/ सोनभद्र|स्थानीय कोतवाली परिसर में आज शाम जय बजरंग अखाड़ा कमेटी और इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी की पीस कमेटी की बैठक सीओ आशीष मिश्रा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई|
जिसमें जेवीएस अध्यक्ष ने अपने अखाड़ा जुलूस के निकालने की बात कहीऔर उन्होंने कहा की यहां की झांकी के साथ साथ डंडे खेलते हैं|
जिस पर सीओ दुद्धी ने जय बजरंग अखाड़ा कमेटी से कहा की अपने वालंटियर नाम दे दे जिससे पुलिस का टीम उनका सहयोग समय समय करते रहे|
उन्होंने ने भाईचारा के साथ रामनवमी पर्व मनाने को अपील की|
वहीं मुस्लिम कमेटी से फतेह मुहम्मद खाँ ने कहा की तराबी हम लोगो के मस्जिद में पढ़ाई जाती है
रोड से हम लोगो का कोई वास्ता नहीं है
लोग नमाज पढ़ते हैंवऔर अपने घर चले जाते है
उन्होंने ने कहा की रामनवमी कई बार रोजा रमजान में पड़ा है हम दोनो समुदाय आपस में भाई चारा से पर्व को मनाते हैं|
अंत में सीओ ने बिजली पानी को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया | इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने भी दोनो समुदाय से कहा की किसी भी तरह कोई समस्या हो मूझसे बताए जिससे समय रहते उसका निराकरण किया जा सके|
इस मौके पर जय बजरंग अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहारी, चेयरमैन राजकुमार अग्रहरी ,महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी ,अलोक ,
शाहिद ,शब्बीर ,गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे|
कोतवाली से कस्बा इंचार्ज विमलेश सिंह,जय प्रकाश शर्मा , एस आई एनामुल हक ,एस आई संदीप राय के साथ काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे|

