पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिस लाइन, चुर्क में  परेड का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन, सोनभद्र

आज दिनांक 08.04.2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड की सलामी ली गयी तथा सम्पूर्ण पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर स्टोर रुम, कार्यालय, बैरक, कैटींन, भोजनालय आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । साथ ही आरक्षियों के लिये बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच हेतु भोजनालय में भोजन भी ग्रहण किया गया । इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के सम्बंध में जानकारी की गयी तथा उक्त के निस्तारण एवं रिक्रूट आरक्षियों के बेहतर प्रशिक्षण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment