प्रतिभा का हुआ सम्मान, मेडल पाकर चहके छात्र

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/ जयदीप गुप्ता)
सोनभद्र।बुधवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत स्कूल चलो अभियान रैली का जोरदार आगाज़ इंग्लिश मीडियम माडल प्राथमिक विद्यालय दुरावल खुर्द में हुआ। सबसे पहले नवप्रवेशित आधे दर्जन से ऊपर नन्हें मुन्हे बच्चो को तिलक रोड़ी लगाकर माला पहनाकर स्वागत हुआ।इसके बाद विद्यालय के 19 टॉपरों को मेडल और गिफ्ट पैक देकर स्वागत किया गया। इन बच्चों के अभिभावको को भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद स्कूल प्रबंध समिति को विद्यालय के शिक्षक कमलेश कुमार गुप्त द्वारा प्रेरित करते हुए शत प्रतिशत नामांकन में सहयोग करने की अपील की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आर्शीवाद प्रदान की है।
कार्यक्रम में अभिभावक, बच्चे, एसएमसी सदस्यगण, व जनप्रतिनिधि के साथ शिक्षक अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, सीमा देवी, अरविंद कुमार सिंह और प्रशिक्षुगण उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार गुप्त ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment