(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन।स्थानीय थाने मे गठित एण्टी रोमियो टीम द्वारा अभियान चलाकर भीड-भाड वाले स्थानों पर चेकिंग की गई इस दौरान छात्र छात्राओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया।वहीं जागरूक करते हुए नारी सुरक्षा सम्बन्धित जानकारी को विस्तार पूर्वक बताया महिलाओं की सुरक्षा हेतु वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से जुड़ी जानकारी भी दी एंटी रोमियों टीम के सदस्यों द्वारा छात्राओं को बताया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना या एण्टी रोमियों की टीम को फोन कर सूचना देकर सहयोग ले सकते है
साथ ही जागरूक करते हुए बताया की थाने में महिलाओं के लिए महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है जहाँ पर महिला पुलिस कर्मीयो द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जाता है।वहीं कॉलेज परिसर के बाहर घूम रहे छात्रों को चेतावनी दी की अनावश्य रूप से विद्यालय परिसर के बाहर न घूमे।

