*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
*चोपन/सोनभद्र।* स्थानीय थाना अंतर्गत बैरियर चौराहे पर स्कूटी सवार महिला पीछे से आती दस चक्का ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गयी , मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया जहाँ उसकी गम्भीर हालत के मद्देनजर तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारीनुसार राबर्ट्सगंज की तरफ से सीमा भारती 26 पुत्री रामनरायन निवासी करमा जो कुरहुल CHC में काम करती थी अपनी ड्यूटी से वापस स्कूटी से चोपन की तरफ आरही थी जैसे ही वह चौराहे पर पहुची पीछे से आ रही ट्रक से धक्का लग गया और वह ट्रक का अगला चक्का उसके पैरों पर चढ़ गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी,
स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

