वली अहमद सिद्दीकी,
शक्तिनगर, सोनभद्र दिनांक 5.4.2022 साय काल बस स्टैण्ड शक्तिनगर स्थित सरकारी विदेशी व
देशी मदिरा की दुकान के सामने मारपीट किया गया जिसकी सूचना प्राप्त होने के
उपरान्त कृत कार्यवाही करते शक्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर संज्ञान लेते हुये
03 व्यक्ति 1. संदीप दुवे पुत्र सुरेश दुवे निवासी ग्राम चंदुआर थाना शक्तिनगर जनपद
सोनभद्र, 2. दीपक गुप्ता पुत्र ददन प्रसाद गुप्ता निवासी बस स्टैण्ड बाजार
शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, 3. पंकज गुप्ता पुत्र ददन प्रसाद गुप्ता निवासी बस स्टैण्ड
बाजार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत करते हुये
चालान मा० न्यायालय किया जा रहा है।

