अशोक मद्देशिया,
चोपन, सोनभद्र
आज दिनांक 05-04-2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में जनपद में त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एंव शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी द्वारा थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत कस्बा में पैदल गस्त किया गया
तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा मय फोर्स अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मुख्य चौराहों पर पैदल गस्त कर सघन चेकिंग की गयी ।

