बग्घा सिंह/अशफल,
बीजपुर सोनभद्र
बीजपुर/सोनभद्र। कहा जाता है कि सृष्टि के कण-कण में भगवान विराजमान होते हैं कब किस रूप में किसको मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता जिसका जीता जाता उदाहरण है बीजपुर थाना क्षेत्र पुनर्वास प्रथम निवासी लक्षनधारी गोड़ का परिवार। लक्षनधारी गोंड़ के 6 बच्चों में उनका छोटा बेटा विजय सिंह उम्र 30 वर्ष लगभग 3 वर्ष पहले रोजी रोटी की तलाश में काम करने हैदराबाद गया था जहां फैक्टरी में काम करते वक्त उसका दाहिना पैर कूल्हे के पास से कट गया था जिसके कारण वह चल फिर नहीं पा रहा रहा था कृत्रिम पैर लगवाने के लिए परिवार ने कई जगह पता किया लेकिन पैर लगवाने में लगभग ₹50000 खर्च आ रहा था आर्थिक तंगी होने की वजह से परिवार कृत्रिम पैर लगवा पाने में असमर्थ था कहीं से परिजनों को पता चला कि इसी तरह डोड़हर निवासी रामजी बैगा के पुत्र का पैर नही लग पा रहा था जो युवा पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के माध्यम से निशुल्क कृत्रिम पैर लगा था जानकारी मिलने पर पीड़ित विजय सिंह के परिवार ने भी अपनी व्यथा स्थानीय बीजपुर थाना क्षेत्र के पत्रकार व युवा पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष विजय कुमार पटेल व जिला कोषाध्यक्ष संदीप राय से सुनाई जिस पर युवा पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष विजय कुमार पटेल ने अपने चैनल यूपी 18 न्यूज व द ट्रू मिरर न्यूज पेपर के संपादक काली शंकर उपाध्याय जी को अवगत कराया और गरीब परिवार का सहयोग करने का निवेदन किया। काली शंकर उपाध्याय ने तत्काल गरीब आदिवासी लड़के व परिजनों को शनिवार को बनारस बुलवाकर निशुल्क कृत्रिम पैर लगवाया। अब विजय अपने पैरों पर खड़ा होकर चलने फिरने में सक्षम हो गया तथा बहुत खुश है पीड़ित के परिजनों ने युवा पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष विजय कुमार पटेल का आभार व्यक्त करते हुए बहुत धन्यवाद दिया स्थानीय लोगो ने भी इस पुनीत कार्य की बहुत सराहना किया।

