उत्तर पटरी के जंगल की जमीन पर चल रहा कब्जा अभियान, खून खराबा की आशंका

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

बीजपुर , सोनभद्र , स्थानीय बाजार के उत्तर पटरी पर जंगल की सरकारी बेसकीमती जमीन पर कब्जे की होड़ लगी हुई है। पिछले कई साल से अनवरत कब्जा अभियान के तहत अब तक सैकड़ों मकान दुकान आलीशान बन कर तैयार हो गए हैं। जमीनी हकीकत यह है कि जंगल के रखवाले बहती गंगा में हाथ साफ कर कई लोग ट्रांसफर हो गए और जो नए अधिकारी आये वह भी अपना हाथ काला करने में मस्त हैं जिससे रातो रात कब्जा अभियान का शिलशिला रुकने का नाम नही ले रहा। यही कारण है कि इस चर्चित और विवादित जंगल की कीमती जमीन पर अब तक दर्जनों बार लोग एक दूसरे पर जान लेवा हमला तक कर चुके हैं। बताया जाता है कि जंगल की जमीन पर अभी भी धन बल की बदौलत निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है दबंग किस्म के लोग लाठी डंडे के बल पर कई महिलाओं पर भी हमला बोल कर सैकड़ों फिट जमीन के मालिक बने बैठे हैं और वक्त की ताक में हैं कि मौका मिलते ही लाखो में बेच कर रातो रात करोड़ पति बन जाएं। सूत्रों पर भरोसा करें तो जमीन कब्जा अभियान में सफेदपोश कई नेता सहित स्कूल के सरकारी टीचर, डॉक्टर भी सम्लित हैं जो अपनी पहुँच और प्रभाव का नाजायज लाभ लेकर योगी सरकार के बुल्डोजर अभियान की हवा निकाल कर प्रशासन के लिए मुसीबत बन बैठे हैं। दबी जुबान बाजार के सम्भ्रांत लोगों ने प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को शिकायती पत्र भेज कर जनहित में तत्काल उत्तर पटरी पर बुल्डोजर चलाकर जंगल की इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। वहीं सोमवार को एसडीएम दुद्धि ने बीजपुर के उत्तर पटरी के विवादित जंगल की जमीन का मौका मुआयना कर वर्तमान हालात का जायजा लिया और जल्द करवाई का लोगों को आश्वासन दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment