*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
*चोपन/सोनभद्र।* उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एंव अनुसूचित जाति एंव जनजाति कल्याण विभाग के पुनः राज्य मंत्री बनाए गए संजीव कुमार गौड़ का जनपद आगमन सोमवार को हो रहा है।
प्रोटोकॉल के मुताबिक गेस्ट हाउस अष्टभुजा विंध्याचल जनपद मीरजापुर मे स्थानीय सांसद/विधायक/जिला अध्यक्ष एंव पार्टी पदाधिकारियो से मुलाकात के बाद मिर्जापुर मे विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे उसके उपरांत मड़िहान एवं राजगढ़ ब्लाक में मंत्री जी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करने के बाद जनपद सोनभद्र के लिए प्रस्थान करेंगे जहा करमा, हिन्दुवारी मे स्वागत के बाद भाजपा कार्यालय मे स्थानीय सासंद/विधायक/भाजपा जिलाध्यक्ष एंव पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद मारकुंडी,सलखन,पटवध चोपन बैरियर,पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री जी का स्वागत कार्यक्रम के बाद वह ओबरा वीआईपी गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह ने बताया कि पुनः समाज कल्याण राज्यमंत्री मा0 संजीव कुमार गौड़ जी प्रथम आगमन पर चोपन में भव्य स्वागत एवं जलूस निकालकर नगर की जनता अभिवादन करते हुए मंत्री जी का काफिला आगे की ओर कूच कर जाएगा।
स्वागत एवं जुलूस की तैयारी करने वालों में। भाजपा मंडल महामंत्री विकास चौबे, राम दुलारे सिंह खरवार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, हिमांशु प्रियदर्शी, मनीष त्रिपाठी, प्रेम पटेल, राजेश एवं समस्त भाजपाजन कार्यालय पर उपस्थित थे।

