*रामनवमी,चैत्र नवरात्रि पर माँ जगदम्बा सेवा समिति की तरफ से कलश यात्रा निकाली गई।*

---Advertisement---

 

*सोन नदी के पावन पवित्र घाट से कलश में जल भरकर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा की शुरुआत की।*
*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
*चोपन/सोनभद्र।* आज सुबह से रामनवमी/चैत्र नवरात्रि शुरू हो गया है। जहां सुबह से ही देश भर के मंदिरों में माता रानी का जयकारा लग रहा है। इसी के साथ हिंदू नववर्ष का भी प्रारंभ हुआ है। वही रामनवमी/चैत्र नवरात्रि के पहले दिन नगर के सभी मंदिरों के साथ दुर्गा मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चन शुरू है। चोपन गांव स्थित माँ जगदंबा शक्तिपीठ मंदिर से श्री श्री माँ जगदम्बा सेवा समिति की तरफ से आयोजित कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इस दौरान सोन घाट से कलश में जल भर भक्तों ने कलश यात्रा की शुरुआत की। जो बैरियर, अग्रवाल मार्केट, मैन मार्केट होते हुए चोपन गांव स्थित माँ जगदंबा शक्तिपीठ मंदिर पर कलश स्थापित किया गया। जैसे ही कलश यात्रा मंदिर पहुँची वैसे ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देवी मां के मंदिर के बाहर लग गई। भक्तगण मां दुर्गा के जयकारे लगाए। बताते चलें कि, नवरात्रि के नौ दिन माता रानी के नौ रूपों की पूरे विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। शनिवार को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, इस दिन माता शैलपुत्री की आराधना होती है। माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए और उनकी भक्ति में भक्तगण उपवास रखते हैं।
देशभर में जगह-जगह पर माता रानी के मंदिरों में भक्त पूजा कर रहे हैं। चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल, शनिवार शुरू होकर 10 अप्रैल,रविवार तक चलेगी। इस दौरान देशभर में नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करने से खास कृपा बरसती है। इस दौरान सभी घरों में नवरात्रि में पूजन-अर्चन की जाती हैं, मान्यता हैं कि घर में घटस्थापना या कलश स्थापना करने पर माता की विशेष कृपा होती है।इस मौके पर समस्त व्रती माताऐ बहने श्रद्धालु सहित सैकड़ों नगरवासियों ने हिस्सा लिया‌

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment