*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
*चोपन/सोनभद्र।* आज चैत अमावस्या को गुप्तकाशी के साधुसन्तों के साथ सोन रेणुका बिजूल नदियों के संगम स्थित सातोवहिनी स्थल पहुंच कर दर्शन पूजन किया गया साथ ही सतवहिनी माता से प्रार्थना किया सबको सद्बुद्धि प्रदान करें व अवैध खनन का अवलोकन किया सुन्दर संगम खण्डहर मे हो रहा तब्दील । जिलाधिकारी के निलंबन के बावजूद अभी भी अवैध खनन मशीनों से धर्म स्थल के चारों तरफ व सम्पूर्ण संगम क्षेत्र मे जारी है । साथ में गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ने कहा सोनभद्र के भारत भद्र बनने के सपने तोड़े जा रहे है शासन की मंशा के विपरीत निर्धारित स्थल हटकर छोटी बडी सैकडों मशीनों द्वारा अवैध बालू खनन किया जा रहा है । जिसके परिणाम आने वाले दिनों मे भयंकर होगा ।

इस मौके पर जूना अखाड़े के संत परम पूज्य मौनी बाबा नागा प्रयाग गिरी जी महराज स्वामी राजीवलोचनाचार्य जी महाराज, अन्तर्राष्ट्रीय संत सुरक्षा मिशन के प्रचार मंत्री स्वामी कृष्ण केशवदास जी महराज, मठ मंदिर धर्माचार्य गुप्तकाशी सम्पादकीय प्रमुख धर्मेंद्र कुमार राजू, गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रहरी विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री अवधेश चौबे सोनभद्र जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विनय सिंह चन्देल प्रभाशंकर चतुर्वेदी इत्यादि लोग मौजूद रहे ।
*गुप्तकाशी के साधु-संतों ने सोन,रेणुका,बिजूल सोन संगम पहुंचकर शांति सदबुद्धि के पूजन-अर्चन किया।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, April 2, 2022 7:42 AM
---Advertisement---

