वली अहमद सिद्दीकी/विक्रम सिंह)
अनपरा, सोनभद्र
अनपरा नगर पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों, इस प्रदर्शन के जरिए अनोखे अंदाज में प्रदेश और केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ विरोध किया गया। दरअसल, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ाए जा रही है, जिससे आम जनता पर महंगाई का भारी असर पड़ रहा है। जिसके विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गैस सिलिंडर को फूल माला पहनाकर नगर के नेहरु चौक पर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया गया।
नगर कांग्रेस के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश दुबे ने कहा कि केंन्द्र में बैठी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार लगातार 9वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ा रही है। भाजपा की सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है, गैस की टंकी पर 50 रूपए बड़ा दिये गए हैं। भाजपा सरकार बढ़ी हुई कीमतें वापस ले नहीं तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वहीं शक्ति आनंद ने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस पर अधिक टैक्स वसूल रही है। 5 राज्यों के चुनाव के दौरान मोदी सरकार ने दाम स्थिर रखे, मगर अब रोजाना डीजल,पेट्रोल के दाम बढ़ाकर हर परिवार का बजट बिगाड़ दिया है। सरकार ने आम जनता पर भारी बोझ डाल दिया है।
विरोध प्रदर्शन में अनपरा नगर पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से लक्ष्मीकांत दूबे, राजू भारती, दयासागर दूबे, हरीनाथ खरवार, जनेश्वर दूबे, ईसरार अहमद, रामबाबू, रोहित सिंह, अब्दुल अहमद, सियाराम भारती, राहुल वर्मा, प्रियम जायसवाल, प्रितम केशरी आदि ने जमकर नारेबाजी और विरोध दर्ज कराया।
ज्योति प्रकाश दुबे
अध्यक्ष
नगर कांग्रेस कमेटी
मो०-09451616065

