शर्मा सर के नाम से विख्यात प्रसिद्ध संस्कृत शिक्षक की सेवा निवृत्ति पर माहौल हुआ गमगीन

---Advertisement---

बग्घा सिंह/अशफाक,

बीजपुर सोंनभद्र

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर के नींव के पत्थर, प्रसिद्ध संस्कृत शिक्षक बृजराज शर्मा जी के सेवा निवृत्ति पर विद्यालय में हवन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्री बृजराज शर्मा और लखनऊ से पधारे श्री संतोष कुमार जी एवं के जी कक्षा की छात्राओं ने यजमान की भूमिका निभायी। इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। धर्मशिक्षिका गीता चतुर्वेदी ने वेद मंत्रों के माध्यम से हवन संपन्न कराया। और सभी ने श्री बृजराज शर्मा जी के स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद लाइब्रेरी हाॅल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नामित अध्यक्ष, ‘महाप्रबंधक मेंटिनेंस’ श्री ए के पपनेजा एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिवार की ओर से यादगार स्वरूप उपहार एवं मोमेंटो प्रदान किया। साथ हीं उन्होंने अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय के अभिभावक रविन्द्र पांडे ने भी यादगार स्वरूप उपहार प्रदान किया। इस अवसर पर तालियों की गूंज से पूरा वातावरण गूंजायमान हो रहा था। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की आंखें नम हो गई थी। डीएवी स्कूल की स्थापना से लेकर अभी तक अपने कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों को सर्वोत्तम तरीके से निभाने वाले बृजराज शर्मा को हाल हीं में नवोदय मिशन ने भी सम्मानित किया था। श्री शर्मा एनटीपीसी के द्वारा भी बेस्ट टीचर एवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ श्री बृजराज शर्मा जी का पूरा परिवार उपस्थित था और प्राचार्य श्री राजकुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी को सम्मानित किया। ज्ञातव्य हो कि श्री बृजराज शर्मा जी की पत्नी श्रीमती शीला दीक्षित शर्मा कुशल गृहिणी हैं। उनकी प्रथम पुत्री प्रियंका शर्मा बिहार में पीसीएस अधिकारी के पद पर कार्यरत है, दूसरी पुत्री सुप्रिया शर्मा प्रबंधक तथा उसके पति श्री गौरव कुमार वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर आईओसीएल में लखनऊ में कार्यरत हैं। उनकी छोटी पुत्री सुषमा शर्मा इंजीनियरिंग के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। विदाई समारोह में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए श्री शर्मा की कर्त्तव्य पारायणता, विद्यालय के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं लगनशीलता की सराहना की। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अपने बच्चों की तरह मार्गदर्शन करने में उनसे प्रेरणा लेने की बात भी कही गई। विद्यालय के प्राचार्य ने शर्मा जी के करिश्माई व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि डीएवी स्कूल हमेशा उन्हें याद करेगा। आज भी शर्माजी
मन और कर्म दोनों से युवा हैं। नामित अध्यक्ष श्री ए के पपनेजा जी ने उनके सफल प्रथम पाली के लिए बधाई देते हुए दूसरी पाली के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।इस अवसर पर श्री अनिल त्रिपाठी , रविन्द्र पांडे और संदीप शर्मा जी ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के विद्यार्थियों का मानना है कि उनसे शिक्षा प्राप्त करना हमलोगों का सौभाग्य है। सभी ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। आज के इस कार्यक्रम के आयोजन में

डी सी शुक्ला, प्रेम लता, समता सिंह, अनन्त मोहन आदि ने विशेष योगदान दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment