*जी ई स्टीम पावर ग्रुप द्वारा सौंपे स्वास्थ्य कीट को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चोपन सामुदायिक केंद्र को किया समर्पित।*

---Advertisement---

 

*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*

*चोपन/सोनभद्र।* स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरुवार को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। जहां उन्होंने जी ई स्टीम पावर ग्रुप द्वारा दिये गए मल्टी पैरामॉनिटर, आइसीयू बेड और स्वास्थ्य कीट को चोपन सामुदायिक केंद्र को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने केंद्र के अधीक्षक आर एन सिंह से अस्पताल के बारे में गहनता से विचार-विमर्श किया और पूरे वार्ड में घूम कर साफ- सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान सी प्लांट ओबरा में कार्य कर रही जी ई ग्रुप के सदस्य व स्टाफ मौजूद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के दौरे पर आए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि, सीआरयस के माध्यम से जो जी ई ग्रुप ने चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मल्टी पैरा मॉनिटर, आइसीयू बेड, ट्रॉली सहित कई अन्य मेडिकल उपयोगी सामग्री दी है हम जी ई स्टीम पावर ग्रुप का धन्यवाद अर्पित करते है। चोपन स्वास्थ्य केंद्र की जो भोगेलिक स्थिति है उसके देखते हुए चोपन सामुदायिक केंद्र को जिला अस्पताल की तरह इसमें काम होना चाहिए। उस हिसाब से हम केंद्र को सारी चीज़ें प्राथमिक तौर पर उपलब्ध करा चुके है, जिससे जनता को अब जिला अस्पताल जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और रही बात अन्य आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों की तो वहां सबसे बड़ी समस्या मानव संसाधन की ही है। कई ऐसे क्षेत्रों को स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किया है संभवतः उस समस्या को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। कोरोना की वजह से जो टीकाकरण का कार्य रुका था अब वो पूरी गति से सुचारू रूप से चालू हो जाएगा। जहां भी कमियां दिखेगी उसका निदान किया जाएगा। क्षेत्र में अवैध क्लिनिक के संचालन के जवाब पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि 3 डॉक्टरों की टीम बनाई जा चुकी है। अगर कही से कोई शिकायत आती है तो जांच टीम भेज कर कार्रवाई की जाएगी।
जी ई स्टीम पावर ग्रुप के सदस्य वीरा बाबू ने बताया कि, हमारा ग्रुप हमेशा ही सामाजिक उठान के लिए कुछ न कुछ करता रहता है। इसी कड़ी में आज हम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में ज़रूरत के हिसाब से हमने मेडिकल इंस्ट्रूमेंट दिया गया है। जिसमे फोल्डिंग व्हीलचेयर, बेबी वार्मर बेसिक, मल्टीपारा पेशेंट मॉनिटर, ईसीजी मशीन व ऑक्सिजन कॉन्सेट्रेटर के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य उपयोगी सामानों का दान दिया गया है। हमारा मकसद है और हम लोगों ने डिसाइड किया है जो भी सामाजिक उत्थान के लिए हमारे ग्रुप से बन सकेगा हम लोग वो करेंगे और एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे।
बताते चले कि चोपन सामुदायिक केंद्र के अधीक्षक आर एन सिंह का सामुदायिक केंद्र में दोबारा तैनाती हुआ है। अपने पहले तैनाती के दौरान ही उन्होंने चोपन सामुदायिक केंद्र का कायाकल्प कर यहाँ के स्थानीय लोगों के दिल में जो जगह बनाई थी वो दोबारा मिले तैनाती में बदस्तूर जारी है। बात करने के दौरान अधीक्षक ने बताया कि मै तो अपने कर्तव्य का निर्वहन करता हूँ। मेरी जहाँ भी पोस्टिंग होगी समस्त स्टाफ से चर्चा करते हुए केंद्र में तमाम वो व्यवस्था देने की कोशिश करूंगा जिससे आम नागरिकों का स्वास्थ्य संबंधित उत्थान हो सके। रही बात चोपन स्वास्थ्य केंद्र की तो यहाँ की भोगेलिक स्थिति बाकी केंद्रों से इसको अलग बनाती है। भोगेलिक स्थिति को देखते हुए ही जिला अस्पताल के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन का नंबर आता है जहां सरकारी स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं बेहतर है और इमरजेंसी में 24 सो घण्टे उपलब्ध होती है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment