क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव को सर्किल के सभी थानाध्यक्षों व पुलिस कर्मीयों ने दी भावभीनी विदाई ||

---Advertisement---

क्राईम जासूस सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव के स्थानांतरण होने पर उनके विदाई समारोह में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह सहित सर्किल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे इस दौरान सभी ने क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव को माला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | अपने विदाई समारोह मे क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव ने कहा कि जब मैं पहली बार दुद्धी आया था तो मुझे लगा कि मैं यहां ज्यादा समय तक नहीं रह पाऊंगा | लेकिन यहां के लोगों का प्यार व स्नेह देखकर मेरा मन बदल गया और मैं इतने दिनों तक यहां रहा | मेरा प्रयास था कि किसी भी बेगुनाह को सजा ना मिले और गुनाहगार सलाखों के पीछे पहुंचे | अगर मेरी वजह से किसी को दुख पहुंचा तो मुझे इसका खेद है | इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह ने कहां की मुझे कभी भी यह महसूस नहीं हुआ कि मैं अपने सीनियर अधिकारी से मिल रहा हूं क्योंकि उनका स्वभाव हमेशा से नर्म व मीठा रहा मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं | इस मौके पर सर्किल के सभी थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment