सिविल वार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष व सचिव पद के लिए कड़े मुकाबले का असार, अन्य पदों पर भी हुआ नामांकन ||

---Advertisement---

क्राईम जासूस
सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रभु सिंह एडवोकेट व शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट के बीच कड़े मुकाबला होने के आसार लग रहे हैं | जबकि सचिव पद के लिए मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट व रामेश्वर प्रसाद राव एडवोकेट भी चुनाव मैदान में उतर कर अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं | सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए प्रभु सिंह एडवोकेट व शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट के बीच देखने का होगा | पिछले चुनाव में प्रभु सिंह एडवोकेट मात्र एक मत से अध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल करने से दूर रह गए थे | अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए जी जान से जुट गए हैं | वहीं सचिव पद पर मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट व रामेश्वर प्रसाद राव एडवोकेट के बीच भी कड़ा मुकाबला होने के कयास लगाए जा रहे हैं | शेष पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए इंद्रेश कुमार सिंह एडवोकेट ,उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर राहुल कुमार अग्रहरि व अजय धनेंद्र जयसवाल एडवोकेट, कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर अनिल प्रसाद कुशवाहा एडवोकेट ,सह सचिव प्रशासन अंजनी कुमार यादव एडवोकेट ,सह सचिव प्रकाशन रविंद्र कुमार यादव एडवोकेट ,कोषाध्यक्ष पद पर अंजनी कुमार सिंह एडवोकेट, जबकि वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के 6 पदों के विरुद्ध जगदीश्वर प्रसाद जयसवाल एडवोकेट, विनोद कुमार सिंह एडवोकेट, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के 6 पदों के लिए नीरज कुमार एडवोकेट ,गोविंद कुमार एडवोकेट ,मोहम्मद आरिफ एडवोकेट निर्विरोध चुन लिए गए है | नामांकन पत्रों की जांच 31 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाएगा | और उसी दिन 2:00 बजे से 4:00 के बीच नाम वापसी होगा | जबकि मतदान तिथि 4 अप्रैल क़ो प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक होगा मतदान के बाद उसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी | इसकी जानकारी चेयरमैन रामलोचन तिवारी एडवोकेट, मुख्य चुनाव अधिकारी राम जी पांडे एडवोकेट तथा सहायक चुनाव अधिकारी सत्यनारायण एडवोकेट द्वारा दी गई |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment