*केंद्रीय विद्यालय चोपन में परीक्षा पे चर्चा ‘ कार्यक्रम का होगा संजीव प्रसारण*

---Advertisement---

 

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
*चोपन/सोनभद्र।* एक अप्रैल को प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा ‘ के पांचवें संस्करण के अंतर्गत देश के विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। उसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय में भी इस कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य बी प्रसाद ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखकर छात्र , शिक्षक एवं अभिभावक गण लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री जी इस अवसर पर दुनिया भर के छात्रों , शिक्षकों और अभिभावकों से बात – चीत करेंगे। नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम से सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा जिसमें प्रधानमंत्री जी कुछ चुनिंदा छात्रों , शिक्षकों और अभिभावकों के सवालों का जवाब भी देंगे तथा छात्र – छात्राओं को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने का सुझाव देंगे। कार्यक्रम का दूरदर्शन , डी.डी. नेशनल , डी.डी. न्यूज़ , डी.डी. इंडिया , रेडियो चैनलों तथा टी.वी. चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment