*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
*जुगैल/सोनभद्र ।* जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम महलपुर क्षेत्र में बुधवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे बाइक सवार को एक ट्रक ने रौंद दिया। ट्रेलर ट्रक का नंबर UP 61AT 2441है, हादसे में जबकि बाइक सवार स्लो गति से बाइक चला रहा था नोएंट्री के कारण मुख्य सड़क के अगल बगल गाड़ियां खड़े होने के कारण आए दिन हादसा होती रहता है के कारण कई लोगों की अब तक जान जा चुकी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के कांग्रेश यादव पुत्र बल्केश्वर यादव ग्राम पंचायत अगोरी का निवासी है बुधवार की दोपहर बाद बाइक से चोपन की ओर जा रहे थे। बाइक पर एक ही व्यक्ति था महलपुर के पास जैसे पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार वही लहूलुहान हो गया। स्थानीय निवासियों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बालू लदे ट्रक ट्रेलर को कब्जे में ले लिया और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेज दिया।

