राकेश केशरी,
विंढमगंज सोनभद्र थाने से चंद कदम दूर रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के झारखंड बॉर्डर बॉर्डर पर आज दोपहर के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के झारखंड व बिहार राज्य के संगठन मंत्री नागेंद्र प्रसाद जी का फूल माला व जोरदार नारो के साथ स्वागत झारखंड राज्य के भवनाथपुर विधानसभा से आए लोगों ने किया
आज पूर्वाहन उत्तर प्रदेश की ओर से झारखंड की ओर जा रहे झारखंड और बिहार के संगठन मंत्री नागेंद्र प्रसाद जी का झारखंड राज्य के भवनाथपुर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ स्वागत किया स्वागत के पश्चात संगठन मंत्री ने मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच कहां की जिस तरह से उत्तर प्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के नेतृत्व में भाजपा अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है तथा भाजपा का संकल्प सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है उसी तर्ज पर हम सभी झारखंड राज्य के वासियों को एकजुट होकर रहना होगा तथा भविष्य में होने वाले चुनाव में भाजपा का पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर झारखंड राज्य का विकास कराना ही हम लोगों का संकल्प है इस मौके पर भवनाथपुर विधानसभा के भाजपा नेता विकास स्वदेशी व रघुराज पांडे ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद व भेदभाव की राजनीति करने वालों को जगह नहीं दिया जाता है हम झारखंड वासियों को भवनाथपुर विधानसभा के विधायक भानु प्रताप शाही के नेतृत्व में हम लोगों को बीते दिनों हुए उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोनभद्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया था जिस पद का हम लोगों ने पूरे ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करते हुए सोनभद्र के चारों विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालने का काम किया है और उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार माननीय योगी जी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण लिए हैं जिसका परिणाम है कि आज पूरा उत्तर प्रदेश विकास के मुख्य धारा से जुड़ गया है और ग्रामीण स्तर तक होने वाली विकास कार्यों को कराया जा रहा है अब हम सभी झारखंड वासियों को भी एकजुट होना होगा ताकि फिर से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने और विकास की गंगा बहाई जाय इस मौके पर जोरदार नारा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे इस दौरान ओमप्रकाश केसरी अमित सिंह आशुतोष पांडे आनंद कमलापुरी राहुल जयसवाल मनोज अशोक सेठ विधायक प्रतिनिधि भवनाथपुर सुरेंद्र अग्रहरि नंदलाल गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे

