सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर, सोनभद्र
म्योरपुर।पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिवीजन के गढ़वा से चोपन रेलखंड पर चल रहे रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य में सोमवार की देर रात सरिया बांध से समय हुए हादसे में 9 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल श्रमिकों को उपचार के लिए हिंडालको स्थित चिकित्सालय में भर्ती किया गया जहां से चार की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित पुल संख्या 35 के निर्माण के लिए सोमवार की रात की गई शटरिंग और उस पर बिछाई गई सरिया अचानक गिर गई।हादसे में नाइट शिफ्ट में काम कर रहे 9 श्रमिक उमेश (24 वर्ष), मुन्नालाल (22 वर्ष), अक्षय (26 वर्ष), सोनू (22 वर्ष), उमेश पाल (30 वर्ष), राज कुमार (28 वर्ष), आनंद (32 वर्ष), रोशन (27 वर्ष) और श्याम किशोर (34 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारियों द्वारा हिंडालको चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से चार श्रमिकों को बेहतर इलाज हेतु वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।हादसे की जानकारी बाद उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव व म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

