*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
*ओबरा/सोनभद्र।* राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के आवाहन पर हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन (इंटक ) शाखा ओबरा द्वारा ऊर्जा भवन पर मजदूरों के मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और भारत सरकार द्वारा मजदूर विरोधी रवैया अपनाए जाने मजदूरों की समस्याओं के निराकरण हेतु बातचीत न किए जाने के विरोध में सरकार के तानाशाही रवैया के विरोध में प्रदर्शन कर एवं काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के शाखा के कार्यवाहक अध्यक्ष विंध्याचल चंद्रवंशी तथा संचालन यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री सतीश कुमार ने किया सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने कहा कि भारत सरकार मजदूरों के प्रमुख मांगे जैसे न्यूनतम मजदूरी 18000 किए जाने, सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों उद्योगों को निजीकरण की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाए जाने ,मजदूर विरोधी श्रम कानून वापस किए जाने,निमित्त प्रकार के कार्यों पर कार्य कर रहे संविदा मजदूरों को नियमित किए जाने,पुरानी पेंशन बहाल किए जाने,देश की सभी प्रतिष्ठानों में सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने प्रबंधन में मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु प्रधानमंत्री से अपील किया गया कि शीघ्र श्रमिक महासंघ के प्रतिनिधियो से वार्ता कर समस्या का समाधान करें ,यदि इस आंदोलन में भाग लिए कर्मचारियों के ऊपर कोई उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की गई तो देश का मजदूर अनिश्चित कालीन हड़ताल जैसी कार्यवाही के लिए बाध्य होगा ,साथ ही साथ उत्तर प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र के प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में किए गए आंदोलन पर समस्याओं के निदान के बजाय उत्पीड़नात्मक कार्यवाही हमारे कुछ साथियों के साथ किया गया है जिसका यूनियन कड़ा विरोध करते हुए लोकप्रिय उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील किया है कि बिजली कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु रचनात्मक कदम उठाएं प्रबंधन के तानाशाही रवैया से विद्युत उद्योग का भला नहीं हो सकता क्षेत्रीय महामंत्री सतीश कुमार ने कहा कि ओबरा प्रबंधन द्वारा स्थानीय समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, कर्मचारियों की चिकित्सा जैसी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है ,साथ ही साथ यह भी कहा कि ओबरा प्रबंधन यूनियन के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है ,जिसका यूनियन घोर विरोध करता है साथ ही साथ परियोजना में कार्य करने वाले संविदा मजदूरों के रहने की उचित व्यवस्था किए बिना उनके साथ दव्वेस पूर्ण दुर्व्यवहार किया गया तो यूनियन सीधी कार्यवाही के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रबंधन की होगी सभा को निम्न वक्ताओं ने संबोधित किया यूनियन के कोषाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद, प्रशांत जोशी, गुड्डन प्रसाद ,गया प्रसाद एवं अन्य वक्ताओं ने अपने विचार संबोधित किया सभा में निम्न सक्रिय साथी मौजूद रहे प्रशान्त सिंह, संजीता सिंह, शिवकुमार, गुमान,वाहिद खान एवं सैकड़ों की संख्या में बिजली कर्मी एवं संविदाकर्मी उपस्थित रहे।
*विधुत मजदूरों के मांगों के समर्थन में इंटक ने ऊर्जा भवन पर किया प्रदर्शन*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, March 29, 2022 1:20 AM
---Advertisement---

