*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
*चोपन/सोनभद्र।* सोनघाट किनारे स्थित बैरियर में सात दिवसीय श्रीश्री (1008) मां शत् चंडी महायज्ञ का गुरुवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे कलश जल यात्रा से शुभारंभ किया गया है। जिसमें 101 महिलाएं सिर पर कलश लिए बजरंग घाट श्री श्री शीतला मंदिर स्थित सोन नदी घाट पहुंची। जहां पर वाराणसी से पधारे आचार्य महेश मिश्रा शास्त्री जी ने अपने सह पंडितो के साथ मंत्रोच्चार के द्वारा कलश जल भरणी का कार्यक्रम कराया।
गाजे बाजे रथ के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। जय श्री सियारामराम,जयबजरंगबली, ॐ नमः शिवाय आदि मन्त्रों के उदघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

गुरुवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि प्राकटय एवं पाठ प्रारंभ होगा। 31 मार्च को यज्ञ पूर्णाहुति, कन्या पूजन व महा भंडारा किया जाएगा। वही गुरुवार से पंडित दिलीप भारद्वाज शास्त्री द्वारा संध्या में भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा। कलश यात्रा में मुख्य अथिति के रूप में विश्व हिंदू परिषद के नरसिंह त्रिपाठी, बबलू पांडे मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला कमेटी यज्ञ आयोजन समिति के अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदीप अग्रवाल, जजमान के रूप में श्री कृष्ण केशव दास महाराज महेंद्र केसरी विकास चौबे विजयानंद तिवारी, जनार्दन बैसवार, विनोद साहनी, राहुल पटेल , विशाल विश्वकर्मा , बृजेश मोदनवाल, सोनू मोदनवाल, राष्ट्रीय एकता क्लब कार्यकर्त्ताओं एवं माताओं बहनों की भूमिका अति सराहनीय रही।
*श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा* *सर्व मंगल मांगल्ए शिवे सर्वार्थ साधिके* *शरण्एत्र्यंबके मां गौरी नारायणी नमोस्तुते*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, March 24, 2022 9:45 AM
---Advertisement---

