राकेश केशरी
विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडिह ग्राम पंचायत में बीती रात शिव मंदिर तिराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया के नेतृत्व में देश के नाम अपनी जांन गवाने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई मौके पर मौजूद लोगों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर माला अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर आजादी के तीनों लोगों को याद करके शहीदों की मृत आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा । मंडल अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया ने कहां की हमारे देश के आजादी के दीवाने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का बलिदान हम कभी नहीं भूल पाएंगे इनके बलिदानों के कारण हजारों लाखों युवा व बच्चे आज आजादी से अपना जीवन यापन कर रहे हैं इनके बलिदानों की अमर गाथा हमें पुस्तक व आज के इंटरनेट युग में मिल रहा है इस मौके पर जितेंद्र कुमार, सुभाष शर्मा, दिलीप कुमार, अमन जयसवाल, विवेक सिंह, अजय कुमार ,शैलेश कुमार, राकेश कुमार, सोनू मद्धेशिया, गुड्डू मलेशिया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

वही मुडिसेमर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर श्रीराम सेना भगवाधारी कमेटी के तत्वाधान में आजादी में शहीद हुए भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के चित्र पर पुष्पांजलि व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी मौके पर मौजूद पूर्व बीडीसी मनोज कुमार पासवान ने कहा कि जब हमारा देश विदेशियों के चंगुल में गुलाम था तो उनके अत्याचारों को हम हिंदुस्तानियों को सहन करना पड़ता था इनसे छुटकारा दिलाने में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का नाम हम सब ग्रामीणों के जिह्वा पर सर्वप्रथम आता है इनके राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति को हम सभी ग्रामीण को अपने जीवन में डालने का प्रयास करना चाहिए ताकि हमारा देश नित्य प्रतिदिन नित्य नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके इस मौके पर बनवारी यादव, नंदकिशोर, राकेश यादव, विजय कुमार, संजय कुमार, सियाराम ,देवानंद ,अरुण कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे

