*टीपर अनियंत्रित होकर पत्थर लदा खदान में गिरा,टीपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । चोपन थाना के अंतर्गत डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र के बाड़ी स्थित पत्थर खदान में मंगलवार की सुबह अचानक बोल्डर लोड टीपर अनियंत्रित होकर खनन मार्ग से फिसलते हुए खदान में गिर गया जिससे खनन क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।
टीपर सुबह सुबह खदान से पत्थर लेकर बाहर निकल रहा था। कि चढाई पर टीपर की स्पीड अचानक धीमी होकर रुक गई। उसके बाद रुक-रुक वह पीछे सरकने लगा। इसी बीच टीपर चालक ने उसे नियंत्रित करने की बहुत कोशिश की लेकिन टीपर उसके नियंत्रण से बाहर हो गया तो वह टीपर से कूद गया। उसके बाद टीपर खदान में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा था कोई इसकी चपेट में नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था फिलहाल घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment