*नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों का आतंक चरम पर दवा छिडकाव की मांग।*

---Advertisement---

 

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*

*चोपन/सोनभद्र।* जैसे ही गर्मी के मौसम का आगमन शुरू हुआ आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों का आतंक बढ़ने लगा रात तो रात दिन में भी मच्छर अपना कारनामा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे में सभी नालियों में जलजमाव की सफाई, खुली हुई नाली एवं अन्य स्थानों पर अगर मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव समय रहते नहीं होता है तो तमाम तरह की संक्रामक बिमारियों के फैलने के संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता नगर के विभिन्न कालोनियों सहित विस्तारित क्षेत्र चोपन गांव के नागरिकों ने तत्काल मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव की मांग की है ताकि मच्छरों के काटने से होने वाली बिमारियों से लोग बाग बच सके| गौरतलब है कि इधर कई माह से नगर पंचायत क्षेत्र में दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया जिससे के कारण गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का आतंक चरम पर पहुँच गया है ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर नालियों की साफ सफाई के साथ ही जलजमाव जैसे स्थानों को चिन्हित कर व्यापक पैमाने पर दवाओं का छिड़काव हो ताकि जनजीवन सुरक्षित रह सकें|
इस सम्बंध में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है जल्द से जल्द मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराया जायेगा सभी नालियों की सफाई भी कराई जायेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment