*जिलाधिकारी व पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जिला कारागार गुरमा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण -*
हाजी सलीम हूसैन,,
रावर्ट्सगंज, सोनभद्र
आज दिनांक 22-03-2022 को जिलाधिकारी सोनभद्र श्री टी.के. शिबू व पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार गुरमा, सोनभद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर बैरक, मेस आदि का निरीक्षण करते हुए सघन चेंकिग व तलाशी करायी गयी तथा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news