*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
*चोपन/सोनभद्र ।* बीती रात थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत पतगड़ी निवासी मान कुंवर पत्नी रामदयाल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सुबह जब घर के लोगों ने देखा तो सबके होश उड़ गए।
स्थानीय निवासियों ने चोपन थाने पर सूचना दी , सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए लोढ़ी हास्पिटल भेज आगे की कार्यवाही जांच में जुट गई।
महिला ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है।फिलहाल घर के लोग इस अचानक हुई घटना से बहुत दुखी हैं कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया और किस कारण से फांसी लगाया।
मौके पर ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो, वार्ड सदस्य नंदलाल गौड़, गौरव कुमार, मुन्ना गौंड, भागवत, राजाराम,मिठाई लाल एवं ग्रामीण मौजूद थे।
*संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने बडेर पर लगाया फांसी, परिजनों में मचा कोहराम।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, March 20, 2022 10:29 AM
---Advertisement---

