राकेश केशरी
विंढमगंज सोनभद्र झारखंड बॉर्डर पर स्थित थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज विंढमगंज बाजार में धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया आज सुबह से ही रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुभाष तिराहा, मूडिसेमर मोड़, मां काली मंदिर मोड़ के साथ-साथ शाहू चौक, बूटबेड़वा पंचायत भवन के पास हार्ड पैड में डीजे के धुन पर स्थानीय ग्रामीण पूरे होली को हर्षोल्लास के साथ मना रहे थे तदुपरांत दोपहर लगभग 1:00 बजे ध्वनि विस्तारक यंत्र पर युवाओं की टोली थिरकते हुए नगर के बैंक रोड, सब्जी मंडी ,साहू चौक, रामलीला ग्राउंड, अपर बाजार, हलवाई चौक से नाचते हुए भारती इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान में जले होलिका दहन के स्थान पर पहुंचे वहां पर धूल उड़ा कर होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया इस दौरान रवि शंकर जायसवाल, पंकज गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, राजू रंजन तिवारी, राजेंद्र गुप्ता, प्रभात कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता,
नंदकिशोर गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, अंकुश कुमार गुप्ता, आनंद कुमार अनमोल, रोशन गुप्ता, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजीत कुमार गुप्ता, प्रकाश कुमार गुप्ता, अमित कुमार जयसवाल, अजीत कुमार जयसवाल, प्रिंस जायसवाल, दीपक केसरी विवेक केसरी चिंटू केसरी सुजीत केसरी साहित्य सैकड़ों की तादात में लोग ने हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया तथा देर शाम तक तरह-तरह कर मिष्ठान व व्यंजनों से अपने यहां आए हुए लोगों का स्वागत किया

