चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

ब्यूरो,क्राइम जासूस,

थाना ओबरा पुलिस द्वारा चोरी से सम्बंधित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, चोरी किया गया 01 अदद मोटरसाइकिल भी बरामद-*

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.03.2022 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा सेक्टर नम्बर 8 पानी टंकी के पास से 01 नफर अभियुक्त राहुल पटेल पुत्र चतुरी सिंह पटेल निवासी ग्राम पूरन पट्टी, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर, हाल पता जैन मन्दिर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 57/2022 धारा 41/411/413 पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
राहुल पटेल पुत्र चतुरी सिंह पटेल निवासी ग्राम पूरन पट्टी, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर, हाल पता जैन मन्दिर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी-*
*01.* एक अदद मोटरसाइकिल ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
*2.* उ0नि0 राकेश राय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
*3.* हे0का0 इमरान खान, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
*4.* आरक्षी लालजी पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
*5.* आरक्षी ज्ञानसिंह यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment