मुस्तकीम खान सोनभद्र
लोक जीवन में पर्व का महात्म्य अद्भुत है। पर्वों में लोक की भागीदारी उसकी लोकप्रियता एवं स्वीकार्यता की कसौटी होती है। वस्तुतः हम एक पर्वप्रेमी संस्कृति के ध्वजवाहक हैं। सप्ताह के दिनों को भी हमने देव संस्कृति से जोड़ कर रखा है। महादेश भारत के अलग अलग क्षेत्रों में भी जिस पर्व को विभिन्न नामों से सर्वाधिक जनस्वीकृति प्राप्त है ,वह है होली। यह बाल ,युवा, वृद्ध सभी को वर्जनाओ का समूल नाश करने, अंतर कलुष को धोकर एक बार फिर नये सिरे से अपने नियत पथ पर आगे बढने का संबल देता है। इस पर्व की मूल भावना को हृदय में संपृक्त करते हुए सभी आत्मीय स्वजनो और स्नेही मित्रों को लोकपर्व होली की हार्दिक शुभकामना देते हुए मीडिया प्रभारी ने कहा कि यह त्योहार भाई चारे को बढ़ाता है।इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल ने रंगो की विशेषता पर चर्चा करते हुए कहा कि लाल रंग लोगों में उत्त्साहित करता है, सफेद रंग सच्चाई व ईमानदारी के पथ संचलन के लिए हृदय को प्रेरित करता है, हरा रंग सम्पनता प्रदान करता है तथा लोगों में खुशहाली का संदेश देता है गुलाबी रंग भावनाओं को जोड़ कर जीवन को संतुलित करता है
।इस मौके पर , भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा भाजपा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे जी डॉक्टर रमण त्रिपाठी डॉ राकेश पांडे मंडल हामंत्री रविन्द्र बहादुर सिंह, विशिष्ट पत्रकार विजय नारायण मिश्र, सेराज अहमद ब्यूरो चीफ, अनिल तिवारी, मनोज कुमार दिक्षित, बहादुर तिवारी, प्रभाकांत मिश्र, रामकेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।इसी प्रकार पगिया में लोक नृत्य कर होली मनाई जा रही थी, बकाही में हारमोनियम ढोल नगाड़ों पर होलि गीत का आयोजन हो रहा था।अथार्थ पूरे क्षेत्रों में होली का त्योहार हर्षोल्लास से देर रात मनाया जा रहा है।

